फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसपा कार्यकर्ताओं ने स्व.मजोत्रा को 72वीं जयंती पर किया याद

विज्ञापन
कठुआ में स्व. सोमराज मजोत्रा को श्रद्धांजलि देते बसपा कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा की 72वीं जयंती पर पार्टी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए अपना मार्गदर्शक बताया। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया और उनकी निस्वार्थ सेवा व अटूट समर्पण को याद किया। वक्ताओं में शामिल नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने कहा कि स्व. मजोत्रा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनकी विचारधारा, संघर्ष और बलिदान की गूंज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें