फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आईबी पर बीएसएफ के अधिकारियों ने जवानों के साथ जमकर किया डांस

विज्ञापन
हीरानगर सेक्टर ​स्थित भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र में होली मनाते बीएसएफ के जवान।
विज्ञापन
हीरानगर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। होली का पर्व हीरानगर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल पिचकारी और मिठाइयों की धूम रही, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वहीं भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय (आईबी) सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की 107वीं बटालियन ने भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया। अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और जमकर पंजाबी गानों पर डांस किया। इस मौके पर उपस्थित कमांडेंट नवीन चंद्र ने जवानों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भी होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां भी अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर यह पर्व मनाया। वहीं, गली-मोहल्लों से लेकर चौक चौराहों तक होली की धूम रही। युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया तो बच्चों ने पानी भरे गुब्बारों और पिचकारियों से होली का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें