फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

Fri, 24 Jun 2016 01:21 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सुरक्षाबलों व सीमावर्ती ग्रामीणों में तालमेल बढ़ाने के लिए बीएसएफ के अधिकारियों ने चक चंगा पोस्ट में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में बीएसएफ के कमांडेंट बलविन्द्र सिंह 97 बटालियन, एसडीएम सोहन लाल, उप कमांडेंट गुरमीत सिंह के साथ बार्डर यूनियन के सदस्यों ने भी भाग लिया। बीएसएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द बंकर का निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सीमावर्ती ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों के समक्ष कई समस्याएं उजागर की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों को मुख्य समस्या तारबंदी के आगे उनकी निजी जमीन है। इस पर वे खेती कर नहीं पा रहे हैं। इसके लिए सरकार को जमीन अधिकृत कर लोगों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने तारबंदी के आगे सफाई के नाम पर बीएसएफ द्वारा काटे गए पेड़ों का मुद्दा भी उठाया।

सीईओ ने बताया कि किसानों को तारबंदी के पार खेती करने में कोई मनाही नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए बीएसएफ के जवान उनके साथ जाया करेंगे। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि जो तारबंदी के पार पेड़ काटे गए हैं,  उसकी लकड़ी उठाने के लिए बीएसएफ स्थानीय लोगों की मदद करेगी। जहां तक बंकरों की बात है, उनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें