फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारतीय सीमा में घुस आई बकरियों को बीएसएफ ने पाक रेंजरों को किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर सेक्टर के चांदवां पोस्ट के पास भारतीय सीमा में घुस आईं सभी 13 बकरियों को बीएसएफ ने शनिवार को पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बीएसएफ के अनुसार 13 बकरियां बुधवार को हीरानगर सेक्टर के चांदवां पोस्ट के पास भारतीय सीमा में घुस आई थीं। बीएसएफ ने इन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद इन बकरियों को राजबाग के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। बीएसएफ की ओर से भारतीय सीमा में घुस आई बकरियों की सूचना पाकिस्तानी रेंजरों को दे दी गई थी। इसके बाद शनिवार को पाकिस्तानी रेंजर बकरियों को लेने पहुंचे। चांदवां पोस्ट के पास बीएसएफ ने बकरियों केा पाकिस्तान की आठ विंग चिनाब के रेंजरों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें