फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीएसएफ और पुलिस ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बीएसएफ और पुलिस की ओर से भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। बीएसएफ की टुकड़ियों ने बॉर्डर पुलिस पोस्ट के साथ मिलकर तहसील मढ़ीन के पहाड़पुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरिया चक में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने गांव के गहराई वाले हिस्सों में तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। ज्ञात रहे कि पिछले कई दिनों से लगातार सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें