फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महानपुर में देर रात बोलेरो जलकर राख चालक ने सूझबूझ से बचाए तीन बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। महानपुर इलाके में देर रात एक महिंद्रा बोलेरो में अचानक आग लगने से वाहन जलकर राख हो गया। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन में रखे तीन बैग बाहर निकाल लिए और पुलिस को सूचित किया। हालांकि जब तक पुलिस और पुलिस 112 की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक ललित कुमार निवासी गढ़ मालती, बिलावर अपनी जेसीबी की मरम्मत करवाने के लिए पंजाब के पठानकोट गया हुआ था। वह देर रात जेसीबी के साथ वापस बिलावर लौट रहा था। रात करीब तीन बजे के बाद जब उसकी बोलेरो जीडीसी कॉलेज महानपुर के बाहर पहुंची तो अचानक वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और वाहन से लपटें उठने लगीं। वाहन में आग लगते ही चालक ने तुरंत सतर्कता बरती और अंदर रखे तीन बैग बाहर निकाल लिए। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। लेकिन पुलिस और 112 की टीम के मौके पर पहुंचने तक बोलेरो के टायर और अंदर रखा सामान जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस चौकी महानपुर के प्रभारी बुआ दित्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जीडीसी कॉलेज के बाहर वाहन पहुंचने पर अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें