फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

Sun, 15 Jun 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। यह शव शहर के बीचोबीच बहने वाली नहर में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह करीब सात बजे का बताया जा रहा है। ड्रीमलैंड पार्क में सैर करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने वार्ड आठ निवासी इंदर पाल सिंह (50) पुत्र संतोख सिंह को बेसुध अवस्था में नहर में देखा। स्थानीय लोगों ने उन्हें नहर से निकाल कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि इंदर पाल शनिवार सुबह घर से निकले थे लेकिन किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। जिस तरह से उनके कपड़े नहर के किनारे खुले मिले हैं। इससे अनुमान लगाया गया है कि वह नहाने के लिए नहर में उतरे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें