डिग्री कॉलेज कठुआ में मैच के दाैरान किक लगाता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : kathua
राजकीय डिग्री कॉलेज में फिट इंडिया के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में फिट इंडिया के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें ब्लू वॉरियर्स टीम ने ब्लैक पैंथर्स को 3-2 से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
बता दें कि फिट इंडिया मुहिम के तहत कॉलेज की चार टीमें गठित कर मैच का आयोजन किया गया। विजेता टीम को कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ज्यादा से ज्यादा खेलों को अपनाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के स्पोर्ट्स बोर्ड की संयोजक प्रो. शिवानी कोतवाल के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर डॉ. नीरज गुप्ता, संदीप शर्मा (पीटीआई), प्रो. अजय शर्मा, डॉ. गोतम सिंह, डॉ. जसविंदर, डॉ. जगमोहन और डॉ. प्रतिमा सांगरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
डिग्री कॉलेज कठुआ में मैच के दाैरान किक लगाता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : kathua