संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित शिविर में कुल 56 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें 90 से ज्यादा विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया। शिविर का आयोजन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से जम्मू-कश्मीर थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी और जीएमसी जम्मू के सहयोग से किया गया। जिसमें कठुआ परिसर के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने के लिए इकत्रित हुए। यूआईईटी के प्रिंसिपल डॉ. रॉकी गुप्ता ने भी स्वयंसेवकों को भविष्य में भी इस तरह के शिविर का आयोजन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।