स्टूडेंट सोशलिस्ट फेडरेशन ने शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं ने 8 यूनिट रक्तदान किया।
एसएसएफ अध्यक्ष हरमीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनूप मन्हास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के बाद अस्पताल अधीक्षक ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सकता है। इस अवसर पर ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ उत्तरा संब्याल, रोहित, जगरूप सिंह, प्रीतपाल सिंह, दानिश शर्मा, अंकुश शर्मा, तेजिंदर सिंह, अर्जुन, अजय आदि उपस्थित रहे।