फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी में ब्लॉक दिवस पर एसडीएम ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शासन को जनता के घर तक पहुंचाने के लिए तहसील बनी के बीडीओ कार्यालय में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम जोगिंदर सिंह जसरोटिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरपंचों, पंचों और कई अन्य स्थानीय लोगों ने अपने मुद्दों को रखते हुए समाधान की मांग की। जिनमें से अधिकांश को संबंधित विभागों ने एसडीएम के हस्तक्षेप से मौके पर ही हल कर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस के दौरान संधी पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने नौ वर्षों से गांव के मिडिल स्कूल में मास्टर ग्रेड के रिक्त पद के मामले को उठाते हुए स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार को स्थानांतरित न किए जाने की मांग की। पंचायत कांथल से आए प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से अधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि गांव में कुछ लोग बिजली की आपूर्ति के बिना बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं।
एसडीएम ने जल शक्ति एवं बिजली के कर्मचारियों को सुचारू जल एवं विद्युत आपूर्ति के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने टीएसओ को निर्देश दिए कि दुकानों में जमा करने के अलावा लोगों को नियमित और उचित राशन आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें