लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ब्लॉक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी तिलकराज था पाने की। इस दौरान एडीसी ने बताया कि धार-महानपुर ब्लॉक में फ्लोरीकल्चर विभाग द्वारा पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने स्टेट लैंड पर कब्जा किया है, उनमें से 400 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। अगर किसी ने सरकारी इमारत पर कब्जा किया है, तो उसे भी खाली करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में सोशल वेलफेयर विभाग की अधिकारी ने एडीसी को बताया कि अप्रैल 2020 में एक हजार 56 लोगों के पेंशन केस सैंक्शन हुए थे। शेष बचे केस स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को भेजे गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी ने बताया कि झेंखर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा डायबिटिक कैंसर हाइपरटेंशन आदि बीमारियों को लेकर सर्वे किया जा रहा है।
पीएमजीएसवाई के एईई ने एडीसी को बताया कि क्षेत्र की 15 सड़कों को अपग्रेड करने का अप्रूवल उनके पास आ गया है। जमुना से लेकर हट्ट तक के सड़क की फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाकर एक सप्ताह में एडीसी को सबमिट करने के निर्देश दिए। झेंखर सड़क का 500 मीटर का जो हिस्सा शेष बचा है, उसे बनाने के लिए डीपीआर बनाने के लिए कहा है, जिसका काम डिस्ट्रिक्ट प्लान में करवाया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हाइपरटेंशन व अन्य बीमारियों को लेकर स्क्रीनिंग करने का काम शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग के जेडईओ नरेश शर्मा ने बताया कि 80 प्रतिशत छात्रवृत्ति से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। शेष दस्तावेजों की कमी के कारण अटके हुए हैं।
विभाग ने कनेक्शन दिए नहीं, पानी का बिल भेज दिया
कुडेरा के नागरिकों ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने पानी के कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन आज दिन कनेक्शन नहीं मिला है। फिर भी उन्हें विभाग ने पानी का बिल भेज दिया है। इस पर जल शक्ति विभाग के एईई को निर्देश दिए कि जिन लोगों के घर कनेक्शन नहीं लगा है, उनके बिल कैसे आए हैं लिहाजा इन बिलों को माफ करने के लिए कदम उठाया जाए। वन विभाग के रेंजर को निर्देश दिए कि ईको टूरिज्म के तहत वन विभाग भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करें। इस मौके पर तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, एसडीपीओ बिक्रम भाऊ, बीडीसी चैयरमैन सुषमा जमबाल आदि मौजूद रहे।