फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी ने सुनीं बिजली और पानी की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। डडवाड़ा गांव में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला उपायुक्त कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास ने की। इस दौरान अलग-अलग पंचायतों से आए लोगों और पूर्व जन प्रतिनिधियों ने डीसी को अघोषित बिजली कटौती और अन्य कई प्रकार की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

धरालता पंचायत के पूर्व सरपंच मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आए शिष्टमंडल ने डीसी को बताया कि पिछले तीन महीनों से उनके गांव में दूषित जल सप्लाई की जा रही है, जिससे लोगों के बीमार होने का डर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में पिछले छह महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है, जिसे ठीक करवाया जाए। साथ ही धरालता पंचायत के वार्ड नौ के बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी की गई है, जिसका संज्ञान लिया जाए। इस मौके पर मौजूद भड्डू पंचायत के पूर्व सरपंच जगदीश सपोलिया ने उपायुक्त को बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व फिंतर से भड्डू गांव को जोड़ने वाकी सड़क के विस्तार के लिए टेंडर लगाया गया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क के विस्तारीकरण का काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू में प्रधान आचार्य का पद रिक्त पड़ा है। साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल में अलग-अलग प्रकार के 17 पद रिक्त हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्राथमिक उपचार केंद्र भड्डू की इमारत क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है, जिसका संज्ञान लिया जाए और इमारत की जल्द मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे जेडईओ भड्डू का पद रिक्त पड़ा है। साथ ही गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल भड्डू के प्रधान अध्यापक का पद रिक्त पड़ा है। स्कूल में 10 पद पिछले कई वर्षों से खाली पड़े हैं, जिन्हें तुरंत भरा जाए। डडवाड़ा पंचायत के पूर्व सरपंच प्रवीण रैना ने जिला उपयुक्त से उनकी पंचायत के मोहल्ला आचार्य को सड़क संपर्क से जोड़ने की मांग की। साथ ही प्राइमरी स्कूल रेन की नई इमारत का निर्माण करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मिडिल स्कूल डडवाड़ा का दर्जा 40 वर्ष पहले बढ़ाया गया था। इसके बाद स्कूल का दर्जा नहीं बढ़ाया गया। पूर्व सरपंच ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत उनके गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण हो गया है लेकिन अभी तक लोगों को योजना के तहत पर जल सप्लाई उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि लोगों के नए राशन कार्ड बनाए जाएं ताकि उनकों सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर एडीसी बिलावर विनय खोसला, जिला विकास परिषद बिलावर मंडली और नगरोटा के सदस्य और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें