फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी ने नशा मुक्ति केंद्रों का किया दौरा, बंद करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों को प्रशासन ने अगले चौबीस घंटे के भीतर अपना बोरिया बिस्तर समेटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चिन्हित नौ नशा मुक्ति केंद्रों को 48 घंटे की मोहलत के साथ नोटिस चस्पा किए गए थे। मंगलवार को डीसी कठुआ राकेश मिन्हास ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दो नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा किया। इनके संचालकों को दो टूक निर्देश दिए गए हैं कि अगले चौबीस घंटे के भीतर इन अवैध केंद्रों को बंद कर दें अन्यथा कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसी ने लखनपुर में उपराला और हटली मोड़ के न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा किया है। ज्ञात रहे कि वर्तमान में जिले में चल रहे इन अवैध केंद्रों में 70 के लगभग लोग नशा मुक्ति के लिए रखे गए थे। इनसे मोटी रकम भी वसूली जाती रही है। उधर, इन अवैध केंद्रों में आश्रितों से अमानवीय व्यवहार के आरोप भी लगते रहे हैं। प्रशासन ने बिना पंजीकरण चल रहे इन अवैध केंद्रों को बंद करने में सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें