फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी को बताई पानी और सड़क की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के सभागार में बुधवार को एडीसी बिलावर विनय खोसला की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान इलाके के कई जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी को कई प्रकार की समस्याएं बताईं। धारालता पंचायत के सरपंच मुकेश कुमार ने एडीसी से कहा कि उनकी पंचायत के मोहल्ला डूगी में पेयजल की समस्या के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले के कई घरों को आज तक पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाई है। उन्होंने मांग की के मोहल्ला डूग्गी में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में ढेर पंचायत से आए किशोरी लाल ने एडीसी को बताया कि कई दिन पूर्व शीतला माता मंदिर मोहल्ले में पेयजल की दिक्कत के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के दौरान जेसीबी ने उनके मोहल्ले के लिए लगाई गई पेयजल की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया। इसके कारण पिछले कई दिनों से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। एडवोकेट जितेंद्र सिंह भडवाल ने एडीसी को अवगत करवाया कि डडवाडा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर कई वाहन चलते हैं, लेकिन मौजूदा समय में सड़क बहुत संकरी है। केवल 10 फुट चौड़ी सड़क पर दूसरी दिशा से आने वाले वाहन को रास्ता देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने मांग की कि उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क का विस्तारीकरण किया जाए। वहीं वार्ड 7 के मोहल्ला रैण में पेयजल की समस्या का समाधान किया जाए और बिजली के तार जो खंभों की कमी के कारण कई स्थानों पर लटक रहे हैं, उनके लिए बिजली के नए खंबे उपलब्ध करवाए जाएं। एडीसी विनय खोसला ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर तहसील स्तर के कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें