फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी को सुनाईं बिजली और स्वास्थ्य की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। पंचायत घर धार झेंखर सननघाट में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीसी अनिल कुमार ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। धार झेंखर के पूर्व नायब सरपंच पवन सिंह ने बताया कि धार महानपुर की दर्जनों पंचायतों की आबादी पीएचसी सननघाट पर निर्भर है लेकिन एंबुलेंस न होने के कारण वे परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने धार महानपुर सड़क की दयनीय दशा को सुधारने की मांग भी की। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। धार झेंखर पंचायत में स्टेडियम बनाने और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की भी मांग रखी गई। पूर्व सरपंच मदन ने बताया कि कुंड के निकट सड़क दयनीय दशा में है। हायर सेकेंडरी स्कूल सननघाट में 350 विद्यार्थियों के लिए भवन का काम अधर में लटका हुआ है, जिसे शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। महेश सिंह ने बताया कि खोली तलाई से जगना और समूद सड़क पर बिछाई गई तारकोल उखड़ चुकी है। बिना वेरीफिकेशन के बाहरी राज्यों के लोग उनके इलाकों में सामान बेचने आ रहे हैं, जिस कारण यहां चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लिहाजा ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए और वेरिफिकेशन के बिना इन्हें क्षेत्र में प्रवेश न करने दिया जाए। मिडिल स्कूल सुचारा में 150 से ज्यादा विद्यार्थी हैं इसलिए जिसे अपग्रेड करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने गरीब लोगों के बिलों को कम करने की मांग की। एडीसी ने लोक निर्माण के एक्सईएन भरत गुप्ता को पीएचसी भवन निर्माण के लिए जरूरी निर्देश दिए।
रतन चंद ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नौ किलोमीटर सड़क धार कोहर तक बनी, जिसका तारकोल उखड़ चुका है। उसकी जल्द मरम्मत की जाए। जोनल शिक्षा अधिकारी ललित शर्मा को एडीसी ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। रमेश कुमार ने इलाके में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा खोलने की मांग की। भिन्न-भिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन स्कीमों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें