फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पानी की समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 08 Feb 2024 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। जगतपुर गांव के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए। इसमें उन्होंने गरीब जनता को अनदेखा करने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें पिछले एक महीने से पीने का पानी तक नहीं मिल पाया है और जो पानी टैंकर के माध्यम से भेजा जा रहा है वो लोगों के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ हर घर नल और नल में जल जैसी बड़ी बड़ी बातें करती हैं तो दूसरी तरफ उनका विभाग जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं कर रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला शक्ति ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से जब भी पानी के बारे में पूछो तो वे मोटर खराब कह कर किनारा कर लेते हैं और उन्हें पानी तक नहीं मिलता। अभी तक विभाग की तरफ से उनके क्षेत्र में पाइपें भी नहीं बिछाई गई हैं और जो पानी कभी कभी उन्हें मिलता है वो भी दूषित होता है। लोगों ने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द पानी मुहैया करवाया जाए और समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें