बिलावर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को बिलावर विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर लोगों को केंद्र सरकार के आम बजट की जानकारी दी गई और इसके फायदे बताए गए। कार्यकर्ताओं से बजट की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
भाजपा प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया ने आम बजट की अच्छाइयां बताईं। कहा कि आम बजट गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और देश के विकास को समर्पित है। बजट में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है जिससे विश्वकर्मा, नए उद्यमियों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और बड़े व्यापारिक संगठनों की बढ़ती जरूरत को पूरा किया जा सके। भाजपा के पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण ने कहा कि किसानों के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी कर कृषि योजना शुरू की जाएगी। संवाद