बिलावर। फिंतर चौक पर पुलवामा हमले के बलिदानी सीआरपीएफ जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर पार्टी के पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण, मंडल प्रधान राजू सुंबड़िया, संजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद सेना शिविर रामपुर के अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित भी किया। शाम सात बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संवाद