बनी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए।
यह रैली भाजपा कार्यालय बनी से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए बनी-बसोहली सड़क से गुजरते हुए शक्ति माता मंदिर के पास संपन्न हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सेना के पराक्रम को सलाम किया। इस मौके पर विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हमारी सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। पूर्व विधायक बनी जीवन लाल ने कहा कि सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए हर देशवासी को आगे आना चाहिए।