फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे प्रचार में जुटी भाजपा: मीर

Thu, 17 Dec 2015 01:46 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार हो या फिर केंद्र में मोदी सरकार, इनकी सच्चाई अब आम जनता के सामने आ गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का ध्यान अहम मसलों से भटकाने के लिए कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। यह बातें बनी के मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहीं।

विकास का वादा करने वाली केंद्र और राज्य सरकार ने आम लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जब लोगों के हित की बात आती है तो यूू टर्न ले लिया जाता है।
विज्ञापन


मीर ने कहा कि गुजरात के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की शानदार सफलता और बिहार में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाके मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

न लोगों को राशन मिल पा रहा है और न ही बिजली-पानी। अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं।

कर्मचारियों को लालच देकर वोट हासिल करने वाली सरकार की सच्चाई इसी बात से सामने आती है कि कई विभागों के कर्मचारियों को कई माह से वेतन तक मुहैया नहीं करवाया जा रहा है।

मीर ने कहा कि निकाय चुनाव में झूठे वादे करने वाली सरकार को सबक सिखाना चाहिए। पूर्व मंत्री शामलाल ने कहा कि बनी की सड़कें कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस के राज्य कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा उर्फ मियां ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा, सुभाष गुप्ता, पंकज डोगरा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त तहसीलदार गयासुद्दीन समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें