फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मलाड से इच्छू झरने के बीच रहने वाले लोगों से हो रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्या से पहले 60 घंटे की गुमशुदगी की पेचीदा गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लोहाई मल्हार में तीन नागरिकों की निर्मम हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार पूछताछ की जा रही है। मलाड में जिस इलाके से तीनों पांच मार्च की रात लापता हुए और फिर इच्छू झरने तक पहुंचे थे, इन दोनों लोकेशन के बीच रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। यही नहीं, बरात में शामिल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। तीनों की हत्या से पहले साठ घंटे तक उनकी गुमशुदगी एक पेचीदा रहस्य बनी हुई है। इस बीच दो दिन गुजरने में किसी की ओर से उन्हें देखे जाने या किसी अन्य संदिग्ध को इलाके में देखे जाने को लेकर भी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उस दिन बरात में शामिल लोगों को भी पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार कब तीनों को देखा गया, कहां देखा गया से लेकर अन्य जरूरी जानकारियां हासिल की जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो झरने में डूबकर तीनों की मौत होने को लेकर लग रही अटकलों पर झरने के कम पानी का होना भी विराम लगाता है। ऐसे में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। इलाके में ओवर ग्राउंड वर्करों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उनकी हाल फिलहाल की मूवमेंट से लेकर सुरक्षाबल हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। इलाके में दहशत बढ़ने के बीच सुरक्षाबलों ने अब सर्च का दायरा भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें