बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में 25 फरवरी से बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-दो की शुरुआत होगी। आयोजक मोहित गुप्ता, राहुल और शेखर सिंह ने बताया की प्रतियोगिता में इस वर्ष उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
बताया कि इसके सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया कि बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-दो में इस वर्ष पंजाब, हिमाचल, दिल्ली और उत्तर भारत की अलग-अलग क्रिकेट टीमें शामिल होंगी। विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को 300000 रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदि को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद