कठुआ। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच यात्रा इतिहास और 15 सामुदायिक संक्रमण के मामले हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 14 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वर्तमान में 115 सक्रिय संक्रमित हैं जिनमें से एक जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिलावर पुलिस थाने का एक कर्मी भी संक्रमित पाया गया है। इसके साथ साथ कठुआ शहर के वार्ड पांच से दो, गूडा मुंडेयां हीरानगर से पांच, वार्ड 11 हीरानगर से एक, वार्ड बारह हीरानगर से एक, किशनपुर, कलसपुर, महरोली, बिलावर, सैदपुर, वार्ड 8 नगरी, त्रिडवां, बाथरी, लोहाई मल्हार , वार्ड सात गूडा कल्याल से एक एक संक्रमित सामने आए हैं। बिलावर थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मी को आइसोलेट कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों की जांच में सैंपल निगेटिव रही है। सीएमओ कठुआ डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि लगातार संक्रमित रैंडम जांच में भी सामने आ रहे हैं। लोगों को बाजार में निकलते समय भी कोविड नियमों का पालन जरूरी समझना होगा। मास्क के बिना अब घरों से निकलना कोरोना को दावत दे सकता है। ऐसे में नागरिक सतर्कता बरतें।
............
जिले के 106 स्वास्थ्य केंद्रों में जारी टीका करण अभियान
कठुआ। कठुआ जिले में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 106 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के सहायक अस्पताल के साथ साथ सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटर स्तर पर लोगों की सहूलियत के लिए कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के हीरानगर ब्लाक में सीएचसी हीरानगर में दो वैसीनेशन साइट्स स्थापित की गई हैं। इसी तरह से पीएचसी भैया, डिंगा अंब, मढ़ीन, हरियाचक, एनटीपीएचसी चकड़ा, हीरानगर मोड़ के साथ साथ 13 सब सेंटरों में व्यवस्था की गई है। इसी तरह से बनी ब्लाक के सीएचसी बनी, पीएचसी कोटी चंडियार, पीएचसी ढग्गर, पीएचसी लोआंग के अलावा एनटीपीएचसी संदरूण, सब सेंटर सियारा, मंदरेरा और हेल्थ वेलनेस सेंटर दुलंगल में भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। बिलावर ब्लाक के सीएचसी बिलावर, पीएचसी मछेड़ी, रामकोट, भड्डू, कोहग, उच्चापिंड, लोहाई, गोडू फलाल, मल्हार, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर, एनटीपीएचसी गुजरू नगरोटा सहित सब सेंटरों को मिलाकर कुल 30 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। ब्लाक बसोहली के सीएचसी बसोहली के दो वैक्सीनेशन साइट, पीएचसी भूंड, सांदर, कर्णवाडा, महानपुर, सन्ननघाट, सहित एनटीपीएचसी पलासी, पीएचसी हट्टी और अन्य सब सेंटरों को मिलाकर 20 साइट पर वैक्सीनेशन की जा रही है। इसी तरह से परोल ब्लाक में सीएचसी परोल की दो साईट, पीएचसी बुद्धि, दन्नी, लखनपुर, बरवाल, खरोट, एनटीपीएचसी घाटी, फलोट, यूपीएचसी कृष्णा कॉलोनी, नाग नगर, गोविंदसर, हटली मोड़ सहित सब सेंटरों को मिलाकर कुल 27 स्थानों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है।