दस्तावेजों की जांच करती ट्रैफिक पुलिस। स्रोत संवाद।
बिलावर। उप मंडल की अलग-अलग सड़कों पर शनिवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कटली सड़क और धार डूगनु सड़क पर यातायात पुलिस ने नाके लगाकर कार्रवाई की। जरूरी दस्तावेज न होने पर दो मिनी बसों को जब्त कर लिया। यातायात विभाग ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। डीटीआई ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने और हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। ट्रैफिक अधिकारी ने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। संवाद