फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: देहरी गला सड़क पर यातायात बहाल

Sun, 27 Jul 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
देहरी गला सड़क पर यातायात बहाल करने मे जुटी जेसीबी। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बिलावर। कटली से देहरी गला सड़क पर चौथे दिन यातायात बहाल होने से लोगों को राहत मिली। पांच दिन पहले इलाके में हुई बारिश से सड़क पर मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन

यातायात प्रभावित रहने से मडून, मलाड और बनी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को निचले इलाकों की तरफ आने-जाने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ा। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन लगा दी और शनिवार दोपहर बाद सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया। यातायात बहाल होने से दूरदराज क्षेत्रों की 10000 से अधिक आबादी ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें