फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चट्टानें गिरने से सड़क पर यातायात प्रभावित

Fri, 25 Jul 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मछेडी से तरप्पड़ सड़क पर गिरी चट्टानें। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बिलावर। मछेड़ी से तरप्पड़ इलाके को जोड़ने वाली सड़क पर वीरवार सुबह यातायात प्रभावित रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नरेश कुमार, प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह और परसराम ने बताया कि वीरवार सुबह सात बजे सड़क के दूसरे किलोमीटर पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। उन्होंने कहा कि सड़क पर यातायात प्रभावित रहने से स्थानीय लोगों को अन्य इलाकों की तरफ आने-जाने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ा। लोगों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों से सड़क पर यातायात बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही सड़क पर यातायात बहाल करवाया जाएगा।
- जमीर हुसैन, अधिशाषी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें