फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इलेक्ट्रीशियन, सोलर पैनल तकनीशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन तिथि 30 जुलाई

Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। तीन महीने के इलेक्ट्रीशियन और सोलर पैनल तकनीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 जुलाई 2025 कर दी है। जारी की गई सूचना में बताया गया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में की गई पहल है। इस पाठ्यक्रम के लिए मैट्रिक के साथ आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त छात्र या 12वीं व इससे अधिक योग्यता वाले छात्र हैं।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कठुआ में संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें