फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोहग-भटौडी और उज्ज कालना सड़क के लिए 1.50 करोड़ आवंटित

Sun, 21 Dec 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्रशासन गांव की ओर के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
प्रशासन गांव की ओर के तहत धनु परोल इलाके में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

बिलावर। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत धनु परोल इलाके में विधायक सतीश शर्मा के नेतृत्व में जन शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्थानीय लोगों और अलग-अलग विभागों के तहसील स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लोगों ने शिविर में मौजूद विधायक और विभागीय अधिकारियों को कोहग-भटौडी और उज्ज कालना सड़क की मरम्मत करने, परोल में प्राथमिक उपचार केंद्र और पशु चिकित्सा केंद्र खोलने की मांग की। जल जीवन मिशन के तहत इलाके में चल रहे कार्यों की धीमी गति को तेज करने, अलग-अलग विभागों में सरकारी मुलाजिमों की कमी को पूरा करने, हायर सेकेंडरी स्कूल परोल का दर्जा बढ़ाने की मांगें रखीं। बरसात में जिन-जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें जल्द राहत दिलाने की मांग की गई। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि कालना सड़क की मरम्मत के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है और सड़क का काम जल्द शुरू होगा। विधायक ने कहा कि इलाके में चल रहे जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की धीमी गति में तेजी लाई जाएगी। विधायक ने हायर सेकेंडरी स्कूल परोल के लिए नए शौचालयों का निर्माण और स्कूल के मैदान में टाइल्स बिछाने और स्कूल में एक नया कमरा बनाने की घोषणा की। इस मौके पर मौजूद अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें