बिलावर। मडून पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार को कच्चा घर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही क्षतिग्रस्त हुए कमरों में उस समय कोई नहीं था। हालांकि इस दाैरान घर पर कई सदस्य माैजूद थे। घर के मालिक काका राम ने बताया कि मूसलाधार बारिश से पांच कमरों के कच्चे घर के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे और जरूरी सामान बाहर निकाला। घर के सभी सदस्यों ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। परिवार के सदस्यों ने सरकार से मुआवजा राशि जारी करने की मांग की है।
मामला संज्ञान में आया है। घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। राजस्व विभाग की टीम को मौके का निरीक्षण करने के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार बिलावर