बिलावर। डिंगी सिमवली चौक पर लगाई गई हाई मास्ट लाइट पिछले कई सालों से खराब पड़ी है। कई बार इस संदर्भ में ग्रामीण विकास विभाग को अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
मक्खन मंगलूरिया, बिशन दास, अश्विनी शर्मा, केवल कुमार, राजन और पवन कुमार ने बताया कि लगभग 10 साल पहले सरकार ने मुख्य चौक पर हाई मास्ट लाइट लगाई थी जो पिछले दो सालों से खराब पड़ी है। लोगों ने कहा कि सरकार ने लाइट पर लाखों रुपये की राशि खर्च की थी जिसका लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा कि शाम ढलने के बाद चौक पर अंधेरा छा जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि डिंगी सिमवली चौक पर अलग-अलग इलाकों के कई लोग पहुंचते हैं। लोगों ने खराब हुई हाई मास्ट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। संवाद