फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क किनारे उगी झाड़ियां दे रही हादसों को न्योता

Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
बिलावर। कटली सड़क, नगर कमेटी के वार्ड चार व पांच और कोटी गांव को जोड़ने वाली सड़कों के किनारे कई स्थानों पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां हादसों को न्योता दे रही हैं। जीवन कुमार, वाहन चालक रविंद्र कुमार, अनिल शर्मा और अरुण कुमार ने बताया कि झाड़ियों के कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन का पता ही नहीं चल पाता है। लोगों ने बताया कि कई तीखे मोड़ पर उगी बड़ी बड़ी झाड़ियों के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे दूसरी ओर से आने वाले वाहन को रास्ता देना भी मुश्किल हो जाता है। इस बारे में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने झाड़ियों की साफ-सफाई करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें