बिलावर। उपमंडल मुख्यालय और आसपास सटे इलाकों में रविवार रात 10 बजे बिजली सप्लाई प्रभावित होने से इलाके की 50 हजार से अधिक आबादी को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
रविवार रात 10 बजे इलाके में जोरदार बारिश के साथ-साथ आसमानी बिजली गिरने से बिलावर कस्बे में बिजली की लाइनों में फाल्ट आने से इलाका अंधेरे में डूब गया। सुबह सात बजे बिजली विभाग की टीम हरकत में आई और बिलावर कस्बे की मस्जिद के पास बिजली की लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह आठ बजे इलाके में बिजली सप्लाई बहाल हो गई। 10 घंटे बाद बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।