फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिल्केश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में लगाया भंडारा

Tue, 12 Aug 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सुकराला माता लंगर परिवार की ओर से बिलावर में भंडारे के दौरान प्रसाद वितरित करते सेवादार । संवाद
विज्ञापन
बिलावर। सुकराला माता लंगर परिवार की ओर से सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का गुणगान किया। सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया और सुबह 10 बजे भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया जो दोपहर बाद तक जारी था। इस अवसर पर सुकराला माता लंगर परिवार की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायकों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। बता दें कि हर साल सुकराला माता लंगर परिवार की ओर से बिल्केश्वर महादेव मंदिर बिलावर में भंडारा करवाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें