रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब रामकोट की ओर से ध्वजारोहण के दौरान स्थानीय लोग। स्रोत : रामली
रामकोट। रामकोट के राजे दी मंडी स्थित रामलीला मैदान में रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब के सदस्यों ने प्रधान राजेश गुप्ता की देखरेख में हनुमान ध्वज का आरोहण किया। यह ध्वजारोहण राजे की मंडी रामकोट के रामलीला मैदान में किया गया। विशेष पूजा अर्चना के साथ रामलीला क्लब के प्रधान राजेश गुप्ता, क्लब के सदस्यों और अन्य लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। रामलीला में मंचन करने वाले कलाकारों के साथ रामकोट निवासियों ने ध्वज का विधिपूर्वक पूजन कर पुष्प अर्पित कर आरोहण किया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। क्लब के प्रधान लेक्चरर राजेश गुप्ता ने बताया कि इस ध्वजारोहण के साथ ही रामकोट की ऐतिहासिक रामलीला की तैयारी भी शुरू हो जाती है। संवाद