फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरिया से लदा बेकाबू ट्रैक्टर मिठाई की दुकान में घुसा, दुकान क्षतिग्रस्त

Tue, 14 Oct 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर के फिंतर चौक के पास मिठाई की दुकान में जा घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर इलाके में सोमवार को दोपहर बाद एक बेकाबू ट्रैक्टर मिठाई की दुकान में जा घुसा। इससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार घटना के समय ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली में भारी भरकम सरिया लदा हुआ था जिसके कारण ट्रैक्टर चालक का उस पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे एक मिठाई की दुकान में घुस गया। लोगों ने बताया कि धमाका इतने जोर का था कि आसपास के सभी दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आ गए। इससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों का कहना है कि गनीमत यह रही कि जब यह घटना घटी उस समय दुकान के भीतर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने मौके पर ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें