हीरानगर। हाईवे पर स्थित छन्न मोरियां में चल रहे एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुछ मजदूर एक्सप्रेस वे के काम में जुटे हुए थे तभी एक मिलर जेके21जे 1391 ने कार्यस्थल पर हाईवे पर लगे कंकरीट जर्सी बैरियर को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद यह भारी भरकम बैरियर काम कर रहे एक मजदूर पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सांबा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे विजयपुर एम्स रेफर कर दिया वहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतम कुमार निवासी मध्यापुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद