कठुआ। बनी कस्बे में बाइक और ऑटो के बीच हुई टक्कर से बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास कस्बे के मुख्य बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास हुए हादसे के बाद घायल को आनन-फानन उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मुंशी राम पुत्र जगत राम निवासी फतेहपुर तहसील बनी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में ठंडा पड़ा अलाव संवाद
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में ठंडा पड़ा अलाव संवाद