कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव में मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार 33 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार देर रात को ही घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान रिंकू कुमार पुत्र मंसाराम निवासी दिलवां लखनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद