राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास एक गैस टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बुधवार दोपहर का हुई इस घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों नेे आनन-फानन में जीएमसी कठुआ पहुंचाया लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राजेश अली पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी धनोड़ लखनपुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक कोरियर बांटने का काम करता था। इस संबंध में पुलिस गैस टैंकर को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।