फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोड कैरियर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 07 Jul 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दयाला चक बिलावर सड़क पर शुक्रवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

हीरानगर। दयाला चक बिलावर सड़क पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डिंगा अंब के नजदीक नाला ठंगर में रात 11.30 बजे दयाला चक की तरफ आ रही बाइक को विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा लोड कैरियर ने टक्कर मार दी और चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया और फरार गाड़ी चालक की तलाश शुरू की। घटनास्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। मृतक की पहचान बूटा सिंह पुत्र गुरदास मल निवासी जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। शनिवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें