फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शराब की बिक्री से फिर मालामाल होगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फिर चर्चा में हटली मोड़ की शराब की दुकान, 2.60 करोड़ की जिले में सबसे बड़ी बोली
विज्ञापन

-त्रेहड़ा बरनोटी में शराब की दुकान का एक करोड़ 80 लाख 50 हजार में हुआ ठेका


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में शराब की बिक्री एक बार फिर सरकार को मालामाल करने जा रही है। हटली मोड़ में शराब की दुकान की बोली जहां दो करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये लगी है वहीं, त्रेहड़ा बरनोटी में शराब की दुकान की बोली एक करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये हुई है।
सिर्फ बोली से मिलने वाला राजस्व ही नहीं बल्कि सरकारी की झोली हर महीने जिले में दस करोड़ की शराब बिक्री से भी भरने जा रही है। कठुआ जिले की हद में कुल 31 शराब की दुकानें हैं। जिनमें से आबकारी विभाग ने नए वित्त वर्ष के लिए 29 दुकानों की बोली प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। लखनपुर बसोहली मार्ग पर थीन और हिमाचल जम्मू कश्मीर सीमा हट्ट माश्का में शराब की दुकानों को लेकर बोली प्रक्रिया फिर करवाई जाएगी।
विज्ञापन

थीन में जहां एक ही बोली सामने आई तो वहीं हट्ट में शराब की दुकान को लेकर पहले मरहले में किसी ने भी रूची नहीं दिखाई। ऐसे में विभाग इन्हे लेकर फिर से प्रक्रिया को अंजाम देगा। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शराब की दुकानों को लेकर हुए सालाना ठेके में इस बार सबसे ज्यादा बड़ी बोली हटली मोड़ स्थित शहर के वार्ड 21 की शराब की दुकान में लगी है।
विज्ञापन

यह ठेका दो करोड़ 60 लाख और 50 हजार रुपये में गया है जिसे वीरेंद्र कौर ने हासिल किया है। हटली मोड़ में शराब की यह दुकान 2022 के बाद फिर चर्चा में आई है। वर्ष 2022 में यही दुकान प्रदेश की सबसे महंगी बोली के रूप में बिकी थी जब इसकी बोली पांच करोड़ रूपए लगी थी। उधर, जिले में दूसरी सबसे बड़ी बोली त्रेहड़ा, बरनोटी की शराब की दुकान की लगी है। यह ठेका एक करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये में गया है।




............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें