फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर में दिखा भारत बंद का असर, रोडवेज सेवा भी रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। किसान आंदोलन के चलते भारत बंद का असर जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में भी देखने को मिला, जहां पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम तक ट्रकों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। लखनपुर में असर इतना व्यापक रहा कि अंतरराज्यीय रोडवेज सेवा भी ठप रही, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा भारत बंद के एलान के बाद पंजाब पुलिस ने कठुआ पुलिस से संपर्क किया था और उन्हें आज के बंद की जानकारी दे दी थी, जिसे लेकर कठुआ पुलिस ने पहले ही इंतजाम कर लिए और सुबह से ही ट्रकों को अलग अलग जगह रोक लिया गया था। लखनपुर में पुलिस ने सुबह से ही ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया था। दिन भर लगभग 300 से ज्यादा ट्रक लखनपुर में खड़े रहे, जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ साथ ट्रक चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बंद के चलते जम्मू कश्मीर व पंजाब की रोडवेज सेवा भी बंद रही, जिस कारण कठुआ से पंजाब व पंजाब से कठुआ, जम्मू कश्मीर आने वाले लोगों को परेशान होना पड़े। मालूम रहे कि एमएसपी को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनके द्वारा शुक्रवार के लिए भारत बंद का एलान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें