कठुआ। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जगह-जगह भंडारों के आयोजन का क्रम जारी है। रविवार को शहर के वार्ड नंबर सात स्थित महाजन हाल में भंडारा लगाया गया। स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से आयोजित भंडारे का शुभारंभ कंजक पूजन के साथ किया गया। इसके बाद आमजन के लिए भंडारा खोला गया। आयोजकों में शामिल गगन गुप्ता ने बताया कि हर साल महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर इस भंडारे का आयोजन किया जाता है। संवाद