फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेना ने आपरेशन सद्भावना के तहत बच्चों का दल किया रवाना

विज्ञापन
आपरेशन सद्भावना के तहत 92 बच्चों को  सैनिक स्कूल नगरोटा के लिए रवाना करते सैन्य अधिकारी। स्रोत 
विज्ञापन
बिलावर। सेना की गुर्ज डिविजन ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत 92 बच्चों का दल राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत दो दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना किया। मछेड़ी इलाके से सटे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का दल सैनिक स्कूल नगरोटा और मामून कैंट के लिए रवाना हुआ। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह बच्चे जम्मू के सैनिक स्कूल के साथ-साथ बलिदान स्तंभ जम्मू और मामून कैंट का दौरा करेंगे। राष्ट्र एकता यात्रा छात्रों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करेगी। ऑपरेशन सद्भावना के माध्यम से सेना समुदायों को जोड़ने में मदद कर रही है और युवा पीढ़ी को भारत की समृद्धि, विरासत, साझा मूल्यों और असीम क्षमता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें