धार डूगनु इलाके मे आयोजित किए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत : कमेटी
बिलावर। लोअर धार डूगनू पंचायत के वार्ड एक में स्थित सिद्ध बाबा देव स्थान पर रविवार को वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सुबह आठ सबसे पहले सिद्ध बाबा को स्नान कराया गया जिसके बाद नए श्वेत वस्त्र पहनाए गए और विधिवत तरीके से उनकी आराधना की गई। दोपहर एक बजे देव स्थान पर भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-संकीर्तन कर सिद्ध बाबा का गुणगान किया। पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि हर वर्ष मार्च माह के पहले रविवार को देवस्थान पर भंडारा लगाया जाता है। संवाद