रामकोट। तहसील के मकवाल वार्ड 9 गुरगाड़ा इलाके में काली माता मंदिर में मंगलवार को स्थानीय लोगों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। सर्वप्रथम मंदिर में भोग लगाने के बाद भंडारा दोपहर दो बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया जो शाम 5 बजे तक चला जिसमें करीब 500 से अधिक लोगों ने भोजन ग्रहण किया। भंडारे में मकवाल, आमुआला, रामकोट आदि इलाकों से आए लोगों ने मंदिर में शीश निभा कर सुख समृद्धि की कामना की और उसके बाद भोजन ग्रहण किया। संवाद