फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह से शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन

विज्ञापन
रेलवे रोड पर सावन मास के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। श्रावण मास के उपलक्ष्य में जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजित होने का क्रम जारी है। इसी के अंतर्गत शहर में रविवार को विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे आयोजित किए। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुए इन भंडारों में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के शहीदी चौक स्थित जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल परिसर में महादेव के भक्तों ने विशाल भंडारा आयोजित किया। इस दौरान हजारों लोगों ने प्रसाद पाया। इसी तरह रेलवे रोड पर भी विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहां स्थानीय लोगों के अलावा औद्योगिक इकाईयों के कर्मचारियों, मजदूरों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के वार्ड 8, 5 और कॉलेज रोड पर लोगों ने श्रद्धा भाव से भंडारे आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें