कठुआ। श्रावण मास में शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भंडारों का आयोजन कर रहे हैं। रविवार को शहर के वार्ड 6, 7 और हटली मोड़ में भंडारे आयोजित हुए, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्ड 6 स्थित गोपाल आश्रम में मंदिर के श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू किया गया। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा शहर के मुख्य बाजार में आने वाले सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह वार्ड 7 में भी युवाओं ने भंडारे का आयोजन किया। ट्रैक्टर ट्राली यूनियन ने हाईवे पर हटली मोड के पास भंडारा किया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद