कठुआ। शहर के कॉलेज रोड पर श्री शिव कृपा सेवा मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। महादेव के जयघोष के साथ शुरू होने वाले भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इस मौके पर श्री शिव कृपा सेवा मंडल के वार्षिक कैलेंडर को जारी किया गया।
इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिला प्रधान पंकज डोगरा ने श्री शिव कृपा सेवा मंडल की ओर से पिछले एक दशक से धर्म के कार्यों को आयोजित करने के लिए बधाई दी। वहीं, भंडारे के आयोजन के संबंध में श्री शिव कृपा सेवा मंडल के प्रेम चंद ने बताया कि वह पिछले करीब एक दशक से हर साल मणिमहेश की यात्रा करवाते आ रहे हैं। इसके अलावा वार्षिक रूप से शिव-विवाह उत्सव, महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का महाआयोजन और हर माह की संक्रांति पर भंडारे का आयोजन शिव कृपा से करवा रहे हैं।